प्रधानमंत्री का जन्मदिन सदभावना दिवस के रूप में मनाया
जेएनएन अहमदगढ़ संगरूर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।
जेएनएन, अहमदगढ़, संगरूर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस को सदभावना दिवस के तौर पर युवा मोर्चा मंडल प्रधान राजन घई के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके श्री राधे कृष्णा गोशाला में गायों को हरा चारा भी डाला गया। राजन घई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की के रास्ते पर है। लेकिन कुछ लोग इसे अत्याचार बताकर सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। जिसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की ओर से अपने पद से इस्तीफा देना ठीक नहीं है। क्योंकि ऐसा करने से सरकार अपना फैसला नहीं बदलने वाली। इस अवसर पर प्रधान राजन घई, आकाशदीप गरचा, वर्मा राजन, लखा अहमदगढ़, हैरी सिंह, सनमीत वडिंग आदि उपस्थित थे।