संविधान पर टिप्पणी : पुलिस ने दर्ज किए दर्शन कांगड़ा के बयान
आम आदमी पार्टी की नेता अनमोल गगनदीप कौर द्वारा संविधान के खिलाफ टिप्पणी करने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
जागरण संवाददाता, संगरूर : आम आदमी पार्टी की नेता अनमोल गगनदीप कौर द्वारा संविधान के खिलाफ टिप्पणी करने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अनमोल गगन पर कार्रवाई करने के लिए शिकायतकर्ता दलित वेलफेयर संगठन पंजाब के राज्य प्रधान दर्शन सिंह कांगड़ा के थाने में बयान दर्ज करवाए हैं। बता दें कि गत दिनों राज्य प्रधान दर्शन सिंह कांगड़ा ने आप नेता पर कार्रवाई को लेकर पंजाब राज अनुसूचित जाति कमिशन चंडीगढ़ को शिकायत दी थी, जिस पर कमिशन ने जिला पुलिस मुखी संगरूर को तीस जुलाई से पहले रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। कार्रवाईको आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशासन ने दर्शन कांगड़ा के बयान दर्ज कर लिए हैं। कांगड़ा ने कहा कि डा. भीम राव आंबेडकर के रचे संविधान के खिलाफ किसी प्रकार की टिप्पणी मंजूर नहीं की जाएगी। आप नेता के बयान से अनुसूचित वर्ग में रोष पाया जा रहा है। लेकिन हैरत है कि दस दिन के बाद भी आप प्रमुख अरविद केजरीवाल व सांसद भगवंत मान चुप बैठे हुए हैं। इस मौके सरपंच अवतार सिंह, सुखपाल सिंह, रणजीत सिंह, बलवंत सिंह, चमकौर सिंह, राजपाल राजू आदि उपस्थित थे।