Move to Jagran APP

हेड़ीके छत पर मिली ग्रेनेड, किया निष्क्रिय

संवाद सूत्र, शेरपुर (संगरूर) : थाना शेरपुर अधीन गांव हेड़ीके में एनआरआइ की कोठी की छत से ग्रेनेड म

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 10:05 PM (IST)
हेड़ीके छत पर मिली ग्रेनेड, किया निष्क्रिय
हेड़ीके छत पर मिली ग्रेनेड, किया निष्क्रिय

संवाद सूत्र, शेरपुर (संगरूर) :

loksabha election banner

थाना शेरपुर अधीन गांव हेड़ीके में एनआरआइ की कोठी की छत से ग्रेनेड मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। जालंधर से आइ टीम को साथ में लेकर पहुंचे अधिकारियों ने वीरवार देर रात को बम को सुरक्षित जगह पर हटा कर निष्क्रिय किया। नायब तहसीलदार शेरपुर भी मौके पर मौजूद रहे। गांव के खेतों में निर्भय सिंह की कोठी है, जो अपने माता-पिता के साथ रहता है। उसका भाई मलकीत सिंह विदेश रहता है। गत दिनों खन्ना पुलिस ने एक आरोपित ने गांव में कुछ दिन पहले फायरिग करने व ग्रेनेड फैंकने की बात कबूल की। आरोपित की निशानदेही पर खन्ना थाना व संगरूर जिला पुलिस की टीम सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान कोठी की छत से ग्रेनेड बरामद हुआ। एसपी करणवीर सिंह ने बताया कि खन्ना पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जिसने हेड़ीके में भी कुछ दिन पहले फायरिग का आरोप कबूल लिया। आरोपित की निशानदेही पर ग्रेनेड बरामद कर लिया।

गौर हो कि मलकीत सिंह के घर पर कुछ समय पहले अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिग की, जिसके बाद आरोपित फरार हो गए। इस बाबत निर्भय सिंह के परिवार ने थाना शेरपुर में शिकायत भी की थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अगली कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी किसी तरह से गलत कार्य नहीं करने दिया जाएगा, क्योंकि पुलिस की जिम्मेदारी है हर नागरिक की सुरक्षा करना। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, यदि आप के आसपास कोई अराजक तत्व नजर आता है तो उसकी सूचना अपने करीब के पुलिस स्टेशन को दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.