प्लास्टिक जलाने से हवा में घुलता है जहर : प्रि. सुखविंदर
लहरागागा गुरु गोबिद सिंह कॉलेज खोखर कलां में पर्यावरण स्वच्छ मुहिम के तहत प्लास्टिक के नुकसान बताए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 11:52 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 11:52 PM (IST)
जेएनएन, लहरागागा (संगरूर) : गुरु गोबिद सिंह कॉलेज खोखर कलां में पर्यावरण स्वच्छ मुहिम के तहत प्लास्टिक के नुकसान की जानकारी देने के लिए समागम करवाया। इस मौके पर प्रि. सुखविदर सिंह ने कहा कि प्लास्टिक एक ऐसा तत्व है जो सैकड़े वर्षों तक धरती में दबाने पर भी नहीं खत्म होता। अगर इसे जलाया जाए तो यह हवा में घुलकर उसे जहरीला बना देता है। चेयरमैन पवन गुप्ता, मैनेजिग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष दुनिया में लगभग सौ मिलियन प्लास्टिक कचरा जमा हो जाता है। सीनियर प्रोफेसर सुरजीत सिंह ने छात्रों को प्लास्टिक का इस्तेमाल कर कम पर्यावरण की शुद्धता में अपना योगदान डालने को प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें