गेशाला में सेवा करके मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
सुनाम भारतीय जनता पार्टी सुनाम द्वारा अध्यक्ष योगेश गर्ग के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।
जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी सुनाम द्वारा अध्यक्ष योगेश गर्ग के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गौ माता की अशीर्वाद लेकर खालस प्रेम गौशाला में मनाया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगेश गर्ग, पूर्व जिला महासचिव शंकर बांसल, जिला महासचिव डॉ. जगमहेंद्र सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का एक ही उद्देश्य है कि देश के हर नागरिक के अंदर समाज देश के प्रति सेवा की भावना पैदा हो। नरेंद्र मोदी का एक सादा जीवन है हमेशा उन्होंने गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगाया है। आज भी नरेंद्र मोदी की सरकार जो काम कर रही उन सभी का एक ही उद्देश्य है देश समाज हर नागरिक का पूर्ण विकास हो।
इस प्रोग्राम में वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने विशेष सहयोग किया। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम गुगनानी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मोनिका गोयल, जिला सचिव संदीप जिदल, अशोक बब्बू, अशोक घोगा, अशोक सिगला, निर्मल अग्रवाल, योगेश सेठी, डा राज बांसल, जतिन गुगनानी, गौरव जनालिया, अग्रवाल युवा के अध्यक्ष अमित गोयल, चंदन गर्ग, सीपा आलमपूरिया, सुशील बांसल, चंद्रमोहन गर्ग आदि उपस्थित थे।