पेंशनर्स ने नववर्ष की दी शुभकामनाएं
आबकारी व कर विभाग पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन संगरूर बरनाला व मालेरकोटला से सेवानिवृत हुए अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक प्रधान जसवंत सिंह व चेयरमैन रविदर सिंह गुडु की अगुवाई में ईटिग मॉल में हुई।
जागरण संवाददाता, संगरूर
आबकारी व कर विभाग पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन संगरूर, बरनाला व मालेरकोटला से सेवानिवृत हुए अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक प्रधान जसवंत सिंह व चेयरमैन रविदर सिंह गुड्डु की अगुवाई में ईटिग मॉल में हुई। इसमें विशेष तौर पर स्टेट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान राज कुमार अरोड़ा ने शिरकत की। उनके साथ चेयरमैन रविदर सिंह गुड्डु, पूर्व ईटीओ रमेश कुमार गर्ग, जेआर सिगला, केएल बतरा, दर्शन सिंह, अशोक डल्ला शामिल हुए। मंच संचालन करते रविदर सिंह गुड्डु द्वारा नववर्ष पर सरबत के भले की कामना व पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों को अनदेखा करने की निदा की गई। सुरिदर सिंह सोढी खजाना, कंवलजीत सिंह डीसी, वेद प्रकाश सचदेवा शिक्षा, किशोरी लाल इरीग्रेशन, रजिदर सिंह चंगाल शिक्षा, जनकराज जोशी डीसी, पवन शर्मा खुराक सप्लाई, करनैल सिंह खजाना, डा. मनमोहन सिंह सेहत विभाग, जसवीर सिंह खालसा पीडब्ल्यूडी, महेश जौहर आडिट, तिलकराज सतीजा मिलक प्लांट ने समूह शहर निवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस मौके राज कुमार अरोड़ा ने भी नव वर्ष में तंदरूस्ती, भाईचारे, सेहत, रोजगार व शिक्षा में बढ़ोतरी और बेरोजगारी, नशे, महंर्गाइ, भ्रष्टाचार के खात्मे की कामना की। उन्होंने बताया कि सरबत के भले हेतु दो जनवरी को श्री सुखमणि साहिब के पाठ बाबा साहिब दास नाभा गेट डाले जाएंगे। मौके पर जवार लाल शर्मा, प्रेम कुमार, रत्न सिंह, बलदेव सिंह, प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे।