सड़क हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत
गांव घराचों में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 11:37 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 11:37 PM (IST)
जेएनएन, भवानीगढ़ (संगरूर) : गांव घराचों में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव के अवतार सिंह ने बताया कि उसका मौसा दलबारा सिंह निवासी घराचों मोटरसाइकिल पर अपने खेतों में जा रहा था। अचानक महिला चौंक की तरफ से आई एक तेजरफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे तुरंत पटियाला के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। एसआइ राजवंत कुमार चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें