मनरेगा कर्मचारियों ने कहा, पक्का किया जाए
मनरेगा कर्मचारी यूनियन पंजाब के वफद ने अपनी सेवाएं रेगुलर करवाने को लेकर हलका विधायक नरिदर कौर भराज को ज्ञापन सौंपा।
संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर) : मनरेगा कर्मचारी यूनियन पंजाब के वफद ने अपनी सेवाएं रेगुलर करवाने को लेकर हलका विधायक नरिदर कौर भराज को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के जिला प्रधान संजीव काकड़ा व ब्लाक प्रधान गुरजीत सिंह ने कहा कि मनरेगा मुलाजिमों की भर्ती पूरे पारदर्शी तरीके से रेगुलर मुलाजिमों के मापदंडों के तहत हुई है। इससे पहले पंचायती विभाग में पंचायत सचिवों, स्टेनों, टाइपिस्टों, जूनियर इंजीनियर व क्लर्को की रेगुलर भर्ती की गई। वहीं सर्व शिक्षा अभियान व रमसा अध्यापकों को केंद्रीय स्कीमों से निकालकर शिक्षा विभाग पंजाब में रेगुलर कर दिया है, लेकिन मनरेगा मुलाजिमों को अनदेखा कर दिया गया। अब फिर 792 ग्राम सेवकों की नई भर्ती की जा रही है। जबकि मनरेगा मुलाजिम पहले से ग्राम सेवकों की खाली पोस्टों का काम संभाल रहे हैं। आप ने सरकार बनने के बाद प्रत्येक ठेकेदारी सिस्टम बंद करने का वादा किया था। वह पिछले चौदह वर्षों से मनरेगा के तहत कांट्रैक्ट पर नौकरी कर रहे हैं। यदि ग्राम सेवकों की खाली पोस्टों पर भर्ती होती है तो मनरेगा की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा। इसलिए मनरेगा मुलाजिमों को पक्का किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान न दिया तो संघर्ष किया जाएगा। मौके पर किशन सिंह, संजीव मितल, रणवीर सिंह, महिगा सिंह, सुखजिदरपाल सिंह, विक्रमजीत सिंह आदि मौजूद थे।