संवाद सहयोगी, संगरूर
शिरोमणि अकाली दल जिला संगरूर के सीनियर नेताओं की बैठक शहर के गुरुद्वारा नानकियाना साहिब में जिला प्रधान इकबाल सिंह झूंदा के नेतृत्व में हुई। बैठक में समूह हलका इंचार्ज, एसजीपीसी सदस्य, सीनियर नेता व सर्कल प्रधान शामिल हुए। बैठक में पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर विचार हुआ।
पूर्व एसजीपीसी प्रधान गोबिद सिंह लोंगोवाल, कोर कमेटी सदस्य बलदेव सिंह मान व सांसद प्रकाश चंद गर्ग ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय गुटका साहिब पर हाथ रखकर रोजगार, शिक्षा, सेहत व अन्य सभी सुविधाएं देने का प्रण किया था। सत्ता मिलते ही सभी वादों को भुलाकर जनता से धोखा किया है। सरकार की वादा खिलाफी के प्रति रोष व्यक्त करने हेतु शिरोमणि अकाली दल 8 मार्च को जिला संगरूर में रोष मार्च करेगी। जिसमें हलका स्तर पर रखे धरनों में पार्टी के वर्कर शमूलयित कर लोगों को जागरूक करेंगे और सरकार से वादा खिलाफी करने का उत्तर मांगेंगे।
पार्टी के जिला प्रधान इकबाल सिंह झूंदा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज्य में जनता को सिवाय धोखे के कुछ नहीं मिला है। महंर्गाइ चरम सीमा पर है। रोजाना कोई न र्कोइ नया कानून बनाकर पंजाब को लूटा जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने सोने की चिड़िया कहलाने वाले पंजाब को लूटकर कंगाल बना दिया है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के आदेश पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। जिसके तहत अकाली दल द्वारा जिला संगरूर में हलका स्तर पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। पार्टी वर्करों द्वारा किसानों के हक, महंगाई के खिलाफ व सरकार की वादा खिलाफी संबंधी रोष प्रदर्शन करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जांएगे।
इस मौके पर एसजीपीसी के पूर्व प्रधान गोबिद सिंह लोंगोवाल, बलदेव सिंह मान, बाबू प्रकाश चंद गर्ग, गगनजीत सिंह बरनाला, हरी सिंह, गुलजार सिंह, ज्ञानि निरंजन सिंह, भुपिदर सिंह, गुरलाल सिंह, मेघ सिंह, राजिदर सिंह, जरनैल सिंह, हाकम सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर व नेता उपस्थित थे।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
संगरूर में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!