Move to Jagran APP

मीना खोखर भाजपा महिला मोर्चा के प्रधान बनीं

संगरूर भाजपा महिला मोर्चा संगरूर की बैठक भाजपा के जिला प्रधान रणदीप सिंह दयोल को प्रधान बनाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 05:06 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 05:06 PM (IST)
मीना खोखर भाजपा महिला मोर्चा के प्रधान बनीं
मीना खोखर भाजपा महिला मोर्चा के प्रधान बनीं

संवाद सहयोगी, संगरूर : भाजपा महिला मोर्चा संगरूर की बैठक भाजपा के जिला प्रधान रणदीप सिंह दयोल के नेतृत्व में हुई। जिसमें पार्टी की गत लंबे समय से सेवा करती आ रही मीना खोखर को भाजपा महिला मोर्चा जिला संगरूर का प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके महिला मोर्चा पंजाब की राज्य प्रधान मोना जैसवाल की तरफ से की गई नियुक्ति पर मोना खोखर द्वारा भाजपा लीडरशिप का धन्यवाद किया व कहा कि उन्हें सौंपी र्गइ जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी की लोक भलाई की नीतियों व स्कीमों को प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके जिला प्रधान रणदीप दयोल व जिला जनरल सचिव प्रदीप गर्ग ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है। जो अपने वर्करों की मेहनत की कद्र करती है व उन्हें समय-समय पर पद प्रदान करती है। इससे वर्करों में पार्टी प्रति वफादारी व काम करने का हौसला बढ़ता है। इस मौके पंजाब सैल के संयोजक जतिदर कालड़ा, जोगी राम साहनी पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर, राज्य कार्यकारी सदस्य सरजीवन जिदल, दिलेश शर्मा, नीरू तुली, मानसी जिदल सुनाम, लक्ष्मी देवी, लवदीप सिंह, सुरजीत सिंह, गौरव धीमान ओबीसी मोर्चा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.