महिला अग्रवाल सभा ने मनाई लोहड़ी, शिवानी बनी नई प्रधान
महिला अग्रवाल सभा मूनक ने प्रधान प्रीति गुप्ता की अगुआई में लोहड़ी व मकर संक्रांति का प्रोग्राम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया।
संवाद सूत्र, मूनक (संगरूर) : महिला अग्रवाल सभा मूनक ने प्रधान प्रीति गुप्ता की अगुआई में लोहड़ी व मकर संक्रांति का प्रोग्राम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया। इसमें पंजाब महिला अग्रवाल सभा की प्रधान रेवा छाहडि़या ने विशेष तौर पर शिरकत की। अनु जैन, आशा सिगला, पूजा जैन ने मुख्य मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते महासचिव सीमा जैन ने कहा कि लोहड़ी सामाजिक पर्व है। इसे इकट्ठे बैठकर हर वर्ष मनाते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे सभा को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ें। यही लोहड़ी पर बेहतरीन गिफ्ट है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक, धार्मिक प्रोग्राम, गिद्दा, नृत्य व बच्चों के खेल के साथ-साथ पुराने गीत गाए। मंच संचालन जरीना सिंह ने बखूबी निभाया। सरोज गर्ग ने फोटोग्राफी की। प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले सभी महिला सदस्यों व बच्चों को गिफ्ट दिए गए। आखिर में रेवा छाहडिया ने महिला अग्रवाल सभा मूनक की प्रधान प्रीति गुप्ता व महासचिव सीमा जैन को महिला अग्रवाल सभा को अपने कार्यकाल के 2 वर्ष जिम्मेदारी निभाने पर सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं सहमति से शिवानी गर्ग को दो वर्षों के लिए महिला अग्रवाल सभा मूनक की प्रधान घोषित किया। इस मौके शशि गर्ग, पूजा जैन, सुनीता भावना जैन, सरोज रानी, सुमन रानी, सुनीता रानी, सरोज बाला आदि शामिल थे।