भगवान परशुराम जयंती पर सभी के भले की की प्रार्थना
ब्राह्मण सभा यूथ संगरूर द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर शहर की विशेष सख्शियतों को सम्मानित किया गया। सभा के ब्लाक संगरूर प्रधान जसपाल पाली ने बताया कि कोरोना महामारी ने दुनिया सहित देश में तबाही मचा रखी है।
संवाद सूत्र, संगरूर : ब्राह्मण सभा यूथ संगरूर द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर शहर की विशेष सख्शियतों को सम्मानित किया गया। सभा के ब्लाक संगरूर प्रधान जसपाल पाली ने बताया कि कोरोना महामारी ने दुनिया सहित देश में तबाही मचा रखी है। हजारों लोगों की रोजाना जानें जा रही हैं। ऐसे में सभा द्वारा मिलकर सरबत के भले हेतु अरदास की गई।
उन्होंने बताया कि सभा द्वारा आर्थिक तौर पर कमजोर र्भाइचारे के लोगों की मदद की जाती है। यदि किसी जरूरतमंद को किसी प्रकार की मदद की जरूरत हो तो वह उन्हें किसी समय मिल सकता है। इस मौके इनफोटेक के डायरेक्टर सतीश कंसल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अनिल घीचा, फार्मेसी अफसर सुखविदर बबला, ब्राह्मण सभा पंजाब के सीनियर उप प्रधान परमिदर शर्मा, जिला प्रधान जयदेव शर्मा, ब्लॉक प्रधान जसपाल शर्मा, अमन शर्मा, विक्रमजीत विकी, अनिल रिकू, नवीन बग्गा व सदस्य उपस्थित थे।