वकील वरिदर गोयल आप में शामिल
लहरागागा विकास मंच के सरप्रस्त एडवोकेट वरिदर गोयल व नेशनल अवार्डी अध्यापिका कांता गोयल ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का एलान किया।
संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर) : लहरागागा विकास मंच के सरप्रस्त एडवोकेट वरिदर गोयल व नेशनल अवार्डी अध्यापिका कांता गोयल ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का एलान किया। दोनों ने पार्टी के राज्य प्रधान भगवंत मान से सिरोपा प्राप्त कर पार्टी के हक में प्रचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडवोकेट वरिदर गोयल ने कहा कि वह भगवंत मान की अगुआई में पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। बता दें कि गोयल लंबे समय से राजनीतिक में सरगर्म हैं। गत दिन हुई लहरागागा नगर कौंसिल चुनाव में अपने परिवार के तीन सदस्यों को चुनाव लड़वाकर शानदार जीत प्राप्त की थी। इसके अलावा वर्ष 1992 की विधान सभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री राजिदर कौर भट्ठल के मुकाबले भी चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं 2017 में वह कांग्रेस में शामिल हुए। जबकि नेशनल अवार्डी कांता गोयल अग्रवाल सभा महिला विग के राज्य प्रधान हैं। दोनों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद क्षेत्र में उन्हें आप उम्मीदवार के रूप में देखा जाने लगा है।