भाकियू उगराहां डीएसपी दफ्तर के समक्ष 25 को देगी धरना
भवानीगढ़ (संगरूर) भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां व डकौंदा ग्रुप की र्हुइ सांझी बैठक में किसानों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किए गए। इस संबंधी जानकारी देते हुए डकौंदा ग्रुप के जिला प्रचार सचिव जगतार सिंह कालाझाड़ व ब्लॉक के सीनियर उप प्रधान मनजीत सिंह घराचों ने बताया कि धान की पराली जलाने पर प्रशासन व खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारियों द्वारा ब्लॅाक के विभिन्न गांवों के किसानों पर पर्चे किए गए हैं।
जेएनएन, भवानीगढ़ (संगरूर) :
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां व डकौदा ग्रुप की की हुई संयुक्त बैठक में किसानों ने कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इस बारे में डकौदा ग्रुप के जिला प्रचार सचिव जगतार सिंह कालाझाड़ व ब्लॉक के सीनियर उप प्रधान मनजीत सिंह घराचों ने बताया कि पराली जलाने पर प्रशासन व खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारी ब्लॅाक के विभिन्न गांवों के किसानों पर पर्चे किए हैं। कई किसानों की कंबाइन व ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़े किए जा चुके हैं। प्रशासन जानबूझकर किसानों को परेशान कर रहा है। किसानों के पास पराली जलाने के सिवाए और कोई रास्ता नहीं है। किसान 25 नवंबर को डीएसपी कार्याल्य भवानीगढ़ के समक्ष रोष धरना देंगे, अगर प्रशासन ने किसानों पर दर्ज पर्चे रद न किए तो धरना अनिश्चित समय के लिए जारी रहेगा।