भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन बैठक की। बैठक दौरन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों संबंधी संतुष्टि व्यक्त की। केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों संबंधी अवगत करवाया। भाजपा जिला संगरूर-2 के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल खेरा ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता की व प्रधानमंत्री फंड में भी बड़ी मात्रा में अपना सहयोग प्रदान किया।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन बैठक की। बैठक दौरन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों संबंधी संतुष्टि व्यक्त की। केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों संबंधी अवगत करवाया। भाजपा जिला संगरूर-2 के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल खेरा ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता की व प्रधानमंत्री फंड में भी बड़ी मात्रा में अपना सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के कार्य किया है व सभी को साथ लेकर चलते हुए हमेशा देश हित में फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि देश हित में धारा 370/35 ए, तीन तलाक व राम मंदिर के लिए फैसले लेकर जनता की भावनाओं की कदर की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका विकास सब का साथ पर चलते हुए सभी के विकास का ध्यान रखा है। इस मौके पर जिला महासचिव शैली बांसल, जिला कैशियर भगवान दास कांसल व सीनियर नेता शंकर बांसल भी मौजूद थे।