हथियारबंद सेना झंडा दिवस को समर्पित समागम 10 को
संगरूर रक्षा सेवाएं भर्लाइ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विग कमांडर रजवंत सिंह ने जानकारी दी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 05:47 PM (IST)
संगरूर : रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विग कमांडर राजवंत सिंह ने बताया कि डीसी संगरूर घनश्याम थोरी के नेतृत्व में जिला रक्षा सेवाएं भलाई कार्याल्य संगरूर में 10 दिसंबर को हथियारबंद सैना झंडा दिवस को समर्पित समारोह करवाया जाएगा। इसमें जिले के पूर्व सैनिक, विधवाएं व माता पिता शामिल होंगे। समारोह की प्रधानगी जिला सैनिक बोर्ड संगरूर के उप प्रधान ग्रुप कैप्टन बीएस कैले करेंगे।
इस मौके पूर्व सैनिकों को पेश आ रही मुश्किलों को हल करने के लिए प्रत्येक प्रयास करने के अलावा डीसी संगरूर घनश्याम थोरी द्वारा दस पूर्व सैनिकों व विधवाओं को माली सहायता के चैक बांटे जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें