स्लोगन मुकाबले में हैवन शर्मा प्रथम
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल भवानीगढ़ (लड़के) में स्लोगन लेखन मुकाबला करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 04:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल भवानीगढ़ (लड़के) में स्लोगन लेखन मुकाबला करवाया गया। स्कूल प्रमुख तरविदर कौर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानवता की भलाई के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। स्कूल नोडल अफसर गुरमीत कौर व बिदू रानी की अगुवाई में करवाए मुकाबले में माध्यमिक स्तर पर हैवन शर्मा कक्षा सातवीं ने पहला, खुशप्रीत सिंह कक्षा आठवीं ने दूसरा और दमनप्रीत सिंह कक्षा आठवीं ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें