हरिदर बने एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के स्टेट डायरेक्टर
जेएनएन सुनाम ऊधम सिंह वाला संगरूर एंटी करप्शन ऑफ इंडिया ने हरिदर शर्मा को स्टेट डायरेक्टर बनें।
जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला, संगरूर : एंटी करप्शन ऑफ इंडिया ने हरिदर शर्मा को स्टेट डायरेक्टर नियुक्त किया है। इसके अलावा अनिल कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष व मुनीश गर्ग को संगठन के जिला निदेशक को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नवनियुक्त डायरेक्टर हरिदर शर्मा ने कहा कि वह संगठन के लक्ष्य पर निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए करप्शन के खिलाफ आम लोगों को जागरूक करेंगे। जिससे समाज में फैली भ्रष्टाचार की बीमारी को भी लगाम लगेगी व लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा। पीड़ितों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए संगठन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।