सरकारी स्कूल में मनाया हथियारबंद सेना की बहादुरी पर झंडा दिवस
सुनाम नजदीकी गांव छाजली के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल में कार्यक्रम करवाया।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : गांव छाजली के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के प्रि. डॉ. इकबाल सिंह की अगुआई में देश की हथियारबंद सेना की बहादुरी को समर्पित करने के लिए झंडा दिवस मनाया गया। अध्यापक हरदीप कौर की अगुआई में तैयार की दसवीं-ए श्रेणी की छात्रा रमनदीप कौर ने झंडा दिवस पर कविता सुनाई। मास्टर परमजीत सिंह ने कहा कि सही अर्थों में झंडा दिवस तब ही मनाया जा सकता है, यदि हम सभी देश निवासी अपने देश के बहादुर जवानों के बलिदान को हमेशा याद करते हैं। प्रिसिपल डॉ. इकबाल सिंह ने विद्यार्थियों व स्टाफ को संबोधन करते कहा कि 07 दिसंबर का दिन देश के उन जवानों के नाम पर मनाया जाता है, जिन्होंने देश की आन बाण व शान के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया है। सभी भारत वासी इसी करके अपने घरों में सुख, शांति व चैन की नींद सोते हैं, क्योंकि हमारे देश की हथियारबंद सेनाओं के जवान अपने सुख, परिवार व खुशियों का त्याग करके दिन रात पहरा देते हैं। सभी देश निवासियों का यह नैतिक फर्ज बनता है कि वह अपने देश के जवानों व उनके पारिवारिक सदस्यों की बेहतरी के लिए हर त्याग करने के लिए हमेशा तत्पर रहें। इस मौके लेक्चरर अनीता रानी, गंगा देवी, मास्टर विक्रमजीत सिंह, जगतार सिंह, अशोक कुमार, मनजीत सैनी, नवदीप सिंह आदि उपस्थित थे।