Move to Jagran APP

गन्ने का मूल्य बढ़ाकर सरकार ने जीता किसानों का दिल : बडला

कैप्टन अमरिदर सिंह ने गन्ने का मूल्य 360 रुपये तय कर सरकार ने किसानों के साथ न्याय किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Aug 2021 03:30 PM (IST)Updated: Wed, 25 Aug 2021 03:30 PM (IST)
गन्ने का मूल्य बढ़ाकर सरकार ने जीता किसानों का दिल : बडला
गन्ने का मूल्य बढ़ाकर सरकार ने जीता किसानों का दिल : बडला

जागरण संवाददाता, संगरूर : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने गन्ने का मूल्य 360 रुपये तय कर किसानों का दिल जीत लिया है। किसी समय पानी के रक्षक के तौर पर जाने जाते मुख्यमंत्री अब किसान रक्षक के तौर पर जाने जाएंगे। उक्त विचार हलका अमरगढ़ के सीनियर कांग्रेसी नेता व पंजाब महिला कांग्रेस कोआर्डिनेटर प्रितपाल कौर बडला ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री के कद का कोई नेता नहीं है। लोग उन पर विश्वास करते हैं। इसलिए आनी विधानसभा चुनाव में सौ से अधिक सीटें जीतकर कांग्रेस सरकार बनेगी। बडला ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब पर उंगली उठाने वालों को पहले अपने गिरेवान में झांककर देखना चाहिए। पंजाब के लोग अकाली-भाजपा की सच्चाई से अवगत हो चुके हैं। इसलिए पूरे पंजाब में सुखबीर बादल का विरोध जारी है। उन्होंने कहा कि अमरगढ़ व अहमदगढ़ के सिविल अस्पताल रैफर सेंटर बनकर रह गए हैं। लोगों को सरकार की फ्री सेवाएं नहीं मिल पा रही। इसलिए उक्त मुद्दा मुख्यमंत्री के पास उठाएंगे। मौके पर प्रवीन कांगड़ा व रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.