स्कूल गई लड़की गायब, मामला दर्ज
लहरागागा (संगरूर) घर से स्कूल में पढ़ने के लिए गई लड़की के घर वापस न लौटने पर परिजनों थाना घेरा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:04 PM (IST)
जेएनएन, लहरागागा (संगरूर) : घर से स्कूल में पढ़ने के लिए गई लड़की के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया। थाना प्रमुख खनौरी इंस्पेक्टर करतार सिंह ने बताया कि शेरगढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस के पास बयान दिया गया कि उसके भाई की 19 वर्षीय लड़की सरकारी कन्या स्कूल खनौरी में पढ़ने के लिए गई थी। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटी है। परिवार द्वारा आसपास के रिश्तेदारों के पास लड़की को ढूंढा गया, लेकिन वह नहीं मिली। इससे शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे कहीं छुपाकर रखा गया है। पुलिस ने ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें