वन विभाग के मुलाजिमों ने लगाया धरना
जागरण संवाददाता संगरूर जंगलात वर्कर्स यूनियन जिला संगरूर के कार्यकर्ताओं ने वन मंडल अफसर के खिलाफ लगाया धरना।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 10:29 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 10:29 PM (IST)
जागरण संवाददाता, संगरूर :
जंगलात वर्कर्स यूनियन जिला संगरूर के कार्यकर्ताओं ने वन मंडल अफसर संगरूर के कार्याल्य समक्ष लगाया धरना चौथे दिन भी जारी रहा। जिला प्रधान जसविदर सिंह गागा, महासचिव सतनाम सिंह ने कहा कि अगर विभाग व सरकार ने यूनियन की पिछली मांगों को हल न किया तो आने वाले समय में संघर्ष तेज किया जाएगा।
इस मौके मास्टर फकीर सिंह टिब्बा, बग्गा सिंह, मालविदर सिंह, शमशेर सिंह, बलदेव सिंह, रामपाल सिंह, जगजीत सिंह, सुरजीत सिंह व जगजीवन सिंह उपस्थित थे।
उधर, सीवरेज बोर्ड के फील्ड मुलाजिमों ने जंगलात वर्कर्स यूनियन की मांगों को मनवाने हेतु मिलकर संघर्ष करने का एलान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें