कोहरे से सड़क व रेल की रफ्तार रोकी
बरनाला बुधवार सुबह घन्ना कोहरा छा जाने से नेशनल हाईवे पर विजिबिलटी जीरो हो गई।
संवाद सहयोगी, बरनाला :
बुधवार सुबह कोहरा छाने के कारण नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी शून्य हो गई। मौसम विभाग द्वारा अधिकतम तापमान 10 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया, परंतु दोपहर खिली धूप से तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कोहरे की चादर से रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। रेलवे स्टेशन बरनाला पर सुबह इंटरसिटी ट्रेन करीब मिनट व पैसेंजर ट्रेनें करीब 20 मिट की देरी से पहुंची। इसी तरह कोहरे के कारण बसों की रफ्तार भी धीमी रही। कार चालकों तथा दोपहिया वाहन सवारों को भी लाइट चला कर तथा कम गति से आगे बढ़ना पड़ रहा था। वहीं नेशनल हाईवे पर कोहरा के कारण विजिबिलिटी शून्य होने के कारण करीब 11 बजे तक लाइट चला कर जाना पड़ा। इसकी वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों के अलावा काम काज पर जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।