किसान संगठनों का पक्का मोर्चा जारी, केंद्र पर जताया रोष
कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा कालाझाड़ टोल प्लाजा व पंप पर बालद कलां में ब्लाक प्रधान अजायब सिंह लक्खेवाल के नेतृत्व में लगा धरना 244वें दिन जारी रहा।
जागरण टीम, संगरूर
कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा कालाझाड़ टोल प्लाजा व पंप पर बालद कलां में ब्लाक प्रधान अजायब सिंह लक्खेवाल के नेतृत्व में लगा धरना 244वें दिन जारी रहा। किसान नेताओं द्वारा खेती कानून, बिजली बिल व पराली आर्डिनेंस रद करने की मांग की गई। इसके अलावा प्राइवेट अस्तपाल सरकारी कंट्रोल में लेकर जरूरी सुविधाएं दवा, बेड, वेंटिलेटर व ऑक्सीजन सिलेंडरों का प्रबंध करने की मांग की गई।
उन्होंने मांग की कि मेडिकल स्टाफ की नई भर्ती करने, लोगों को फ्री वैक्सीन लगाने, उक्त प्रबंधों के लिए बड़े कारपोरेट घराणों से टैक्स वसूल करने, गांव में लोगों को शिक्षक तौर पर जागरूक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के चलते टिकरी बार्डर पर मास्क, आपसी दूरी, आक्सीजन सिलेंडर, दवाएं, सैनिटाइजर आदि का प्रबंध किया जा चुका है। मोर्चा पहले से अधिक मजबूत होकर चलेगा। इस मौके बलविदर सिंह, कश्मीर सिंह, सुखदेव सिंह, नरैण सिंह आदि उपस्थित थे।