श्री राममंदिर निर्माण में दी आर्थिक मदद
अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर के लिए श्रीराम मंदिर निधि संग्रह अभियान के दौरान जिले में समिति सदस्य संगरूर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर धन संग्रह कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, संगरूर
अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर के लिए श्रीराम मंदिर निधि संग्रह अभियान के दौरान जिले में समिति सदस्य संगरूर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर धन संग्रह कर रहे हैं। इसी कड़ी में मैगजीन स्ट्रीट में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए वार्ड प्रमुख अनिल कुमार सहित कृष्ण कुमार, अंश सोनी आदि सदस्य पहुंचे। संगरूर निधि प्रमुख अरुण कपिल ने विशेष तौर पर शिरकत की। मैगजीन स्ट्रीट के विनोद कुमार द्वारा श्रीराम मंदिर निधि संग्रह मंडल के सदस्यों का घर पहुंचने पर स्वागत कर दान दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रीराम सभी के आदर्श है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को श्रीराम मंदिर निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर समिति के जिला संयोजक एडवोकेट रामपाल सिगला ने कहा कि पंजाब में यह अभियान सात मार्च तक बढ़ाया गया है। समिति सदस्य घर-घर जाकर लोगों से धन संग्रह कर रहे हैं। अभी तक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जिले में 40 लाख रुपये धन एकत्रित कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी निधि संग्रह के सदस्य आपके घर आए तो उन्हें यथाशक्ति सहयोग जरूर दें, ताकि उनका सहयोग श्रीराम मंदिर के निर्माण में पड़ जाए।