फाइनांस कंपनी ने जरूरतमंदों को बांटा सामान
संवाद सहयोगी अहमदगढ़ (संगरूर) अहमदगढ़ में ब्रांच मैनेजर नतेश नारायण बांसल व समूह स्टाफ ने सामान बांटा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 04:12 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 05:39 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : अहमदगढ़ में ब्रांच मैनेजर नतेश नारायण बांसल व समूह स्टाफ सदस्यों द्वारा मुथूट फाइनांस कंपनी ब्रांच मंडी अहमदगढ़ में जरूरतमंद परिवारों को खाने पीने का सामान बांटा गया। कंपनी के मैनेजर नतेश नारायण बांसल ने बताया कि पिछले करीब दो माह से लॉकडाउन होने से कई परिवार राशन नही मिलने से भुखमरी के शिकार हो रहे हैं, जिसे देखते कंपनी ने अपने गरीब ग्राहकों व गरीब परिवारों को राशन मुहैया कराया गया है। इस अवसर पर रकेश जोशी, शक्ति बांसल, एनआरआइ आदित्य जोशी, देसराज शर्मा, अरूण शैली, कुलविदर सिंह, रछपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें