Move to Jagran APP

बेसहारा पशुओं की समस्या हल नहीं हुई तो पकड़कर चंडीगढ़ छोड़ेंगे

संगरूर भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की बैठक गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब में अवतार ¨सह बादशाहपुर की अगुआई में हुई। बैठक में बेसहारा पशुओं पर ¨चता प्रकट करते कहा कि सरकार बेसहारा पशुओं का प्रबंध करे क्योंकि जहां बेसहारा पशु किसानों की फसल का नुकसान करते हैं वहीं सड़क पर घुम रहे बेसहारा पशु लोगों का जानी नुकसान भी करते हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 05:27 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 05:27 PM (IST)
बेसहारा पशुओं की समस्या हल नहीं हुई तो पकड़कर चंडीगढ़ छोड़ेंगे
बेसहारा पशुओं की समस्या हल नहीं हुई तो पकड़कर चंडीगढ़ छोड़ेंगे

जागरण संवाददाता, संगरूर : भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की बैठक गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब में अवतार ¨सह बादशाहपुर की अगुआई में हुई। बैठक में बेसहारा पशुओं पर ¨चता प्रकट करते हुए अवतार ¨सह बादशाहपुर ने कहा कि सरकार बेसहारा पशुओं का प्रबंध करे, क्योंकि जहां बेसहारा पशु किसानों की फसल का नुकसान करते हैं, वहीं सड़क पर लोगों का जानी नुकसान भी करते हैं। एक तरफ किसानों पर गौ सैस लगाया जाता है, किंतु बेसहारा पशुओं का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा। किसानों को मजबूरन ठंड में रातों को अपनी फसलों को बचाने के लिए पहरा देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बेसहारा पशुओं का प्रबंध न किया तो आगामी दिनों में बेसहारा पशुओं को किसान यूनियन चंडीगढ़ व मोहाली में छोड़ेगी। बैठक में गन्ने के बकाया की तुरंत अदायगी करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर सतवंत ¨सह ग्रेवाल, गुरदेव ¨सह तुंगा, जरनैल ¨सह, निर्मल ¨सह, अमरीक ¨सह, कृपाल ¨सह, गुरदेव ¨सह, म¨हदर ¨सह, मेहर ¨सह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.