दिल्ली आंदोलन के लिए किसान संगठनों ने किया मशाल मार्च
भाकियू एकता उगराहां ब्लाक अहमदगढ़ के गांव अकबरपुर छन्ना की किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन।
जागरण टीम, संगरूर :
भाकियू एकता उगराहां ब्लाक अहमदगढ़ के गांव अकबरपुर छन्ना की किसान इकाई की ओर से गांव में मशाल मार्च निकाला गया। इकाई प्रधान जगदीश सिंह ने कहा कि मार्च में किसानों को दिल्ली मोर्चे में बड़ी संख्या में शिरकत करने को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान ट्रालियों में महीने भर का राशन भरकर दिल्ली कूच करेंगे, ताकि दिल्ली की जालिम सरकार की जड़े हिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली मोर्चे के दौरान किसान संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देगी, जो बिल पर दोबारा गौर करने के लिए सरकार को मजबूर कर देगा। इस मौके पर हरदीप सिंह, जोगिदर सिंह, सुरिदर सिंह, जोधा सिंह, सतगुर सिंह, प्रगट सिंह आदि उपस्थित थे।
उधर, दिड़बा में ब्लॉक प्रधान दर्शन सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिए झंडा मार्च निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। प्रधान दर्शन सिंह ने कहा कि समय की सरकार के साथ अब लड़ाई करो या मरो की नीति तक की आरंभ हो गई है। अब या तो सरकार अपना फैसला बदलेगी या फिर किसान युद्ध में अपनी जान देंगे। उन्होंने सभी को दिल्ली मोर्चे में बड़ी संख्या में शिरकत करने की अपील की। इस मौके पर मनजीत कौर, अमनदीप कौर, गुरमेल सिंह, कुलविदर कौर आदि उपस्थित थे।
उधर, मूनक में गांव जगाओ गांव बचाओ मुहिम के तहत गांव बलरां में इकाई प्रधान बग्गा सिंह व जसबीर कौर के नेतृत्व में मशाल मार्च निकाला गया। लोगों को घर-घर जाकर दिल्ली जाने के लिए लामबंद किया गया। इस मौके पर बलजीत सिंह, मनजीत कौर, गुरमेल कौर, जसवंत कौर, दर्शन सिंह आदि उपस्थित थे। लहरागागा में पंप पर लगा धरना में ब्लाक प्रधान परमिदर सिंह पिशौर ने किसानों को दिल्ली मोर्चे की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा लगाने में दो दिन बाकी हैं। किसान संगठन कई दिनों से गांव में जाकर राशन इक्ट्ठा कर रही हैं, ताकि किसी प्रकार की समस्या पैदा न हो। उन्होंने अपील की कि बड़ी संख्या में मोर्चे में शामिल हो, ताकि मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। इस मौके गुरसेवक सिंह, जगसीर सिंह, नाजर सिंह, भोला सिंह आदि उपस्थित थे।