Move to Jagran APP

बेसहारा पशुओं की समस्या की मांग को लेकर धरना जारी

धूरी (संगरूर) सांझा समाज कल्याण मोर्चा धूरी द्वारा बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर नगर कौंसिल कार्याल्य समक्ष लगाया गया धरना ठंड व बारिश के बीच लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। आज की भूख हड़ताल पर बैठने वाले 11 भूख हड़तालियों में कुल हिद किसान सभा किसान मुक्ति कोर्चा व बीकेयू राजेवाल के अमरीक सिंह कांझला कृपाल सिंह निरजन सिंह सुखवंत सिंह दर्शन सिंह मेजर सिंह जगरूप सिंह रूप सिंह बचित्र सिंह पृथि शर्मा सुखविदर सिंह शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:13 AM (IST)
बेसहारा पशुओं की समस्या की मांग को लेकर धरना जारी
बेसहारा पशुओं की समस्या की मांग को लेकर धरना जारी

जेएनएन, धूरी (संगरूर) : साझा समाज कल्याण मोर्चा धूरी ने बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर नगर कौंसिल कार्याल्य समक्ष लगाया गया धरना ठंड व बारिश के बीच लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। वीरवार की भूख हड़ताल पर बैठने वाले 11 भूख हड़तालियों में कुल हिद किसान सभा, किसान मुक्ति कोर्चा व बीकेयू राजेवाल के अमरीक सिंह कांझला, कृपाल सिंह, निरजन सिंह, सुखवंत सिंह, दर्शन सिंह, मेजर सिंह, जगरूप सिंह, रूप सिंह, बचित्र सिंह, पृथि शर्मा, सुखविदर सिंह शामिल हैं। मोर्चे के कनवीनर डॉ. अनवर भसौड़, निरंजन सिंह, मेजर सिंह व अमरीक सिंह ने कहा कि यह समस्या किसी एक की नहीं है।

loksabha election banner

बेसहारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। गलियों, शहरों, बाजारों में बेसहारा पशु झुंड में इकट्ठा होकर यातायात में व्यवधान डाल रहे हैं। पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसकी वजह से लोगों को इस समस्या का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

इस मौके जगदीश शर्मा, दर्शन लाल, दर्शन सिंह, मक्खन सिंह, राम पेधनी, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.