कर्ज माफी के लिए देश के किसान संगठन एकजुट होकर करें संघर्ष : योगेंद्र
आप के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि कर्जामाफी के लिए देशभर के किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
जेएनएन, भवानीगढ़ (संगरूर)। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और किसान संघर्ष तालमेल कमेटी के सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि कर्जमाफी के लिए देशभर के किसानों को एकजुट होना हाेगा। किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्त कराने के लिए किसान संगठन एक साथ अाएं और मिलकर संघर्ष करें।
बोले- किसानों पर कर्ज 14.69 लाख करोड़ जबकि सरकार पर बकाया 20 लाख करोड़
वह यहां अनाज मंडी में कुल हिंद किसान संघर्ष तालमेल कमेटी द्वारा आयोजित किसान कर्ज मुक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को कर्जमाफी के लिए सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। अभी तक किसान इसलिए असफल हो रहे हैं क्योंकि वो अलग-अलग होकर हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के 190 किसान संगठन एकजुट होकर अगर सरकार से संघर्ष करेंगे तो जीत जरूर होगी।
यह भी पढ़ें: पिता का दोस्त बहाना बनाकर बच्ची को ले गया, फिर दुष्कर्म के बाद मार डाला
यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते कहा कि देश का किसान कर्ज से मुक्त नहीं बल्कि सरकार की तरफ खड़ा अपना बकाया मांग रहा है। किसानों पर कर्ज तो सिर्फ 14.60 लाख करोड़ है जबकि सरकार पर बकाया 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। केंद्र व राज्य सरकारें किसानों की कमाई का करीब दो लाख करोड़ रुपये की धक्केशाही कर रही हैं। पंजाब की कैप्टन सरकार ने भी किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन अब उस पर काम नहीं कर रहे।
यह भी पढ़ें: प्रेमी हुआ पुलिस से परेशान तो दे दी जान, प्रेमिका काे पता चला छत से कूदी
सम्मेलन में भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंदा, जम्हूरी किसान सभा, जय किसान आंदोलन, आल इंडिया किसान सभा पंजाब (सेखों), आल इंडिया किसान सभा (भूपिंदर साबर), आजाद किसान संघर्ष कमेटी व लोक किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।