Move to Jagran APP

कृषि कानून के विरोध में किसान आज से रेल ट्रैक पर

जेएनएन सुनाम ऊधम सिंह वाला संगरूर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लॉक सुनाम की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 04:49 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 04:49 PM (IST)
कृषि कानून के विरोध में किसान आज से रेल ट्रैक पर
कृषि कानून के विरोध में किसान आज से रेल ट्रैक पर

जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला, संगरूर : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लॉक सुनाम की बैठक ब्लॉक प्रधान जसवंत सिंह तालावाल के नेतृत्व में हुई, जिसमें जिला प्रधान अमरीक सिंह गंढुयां व जिला महासचिव दरबारा सिंह छाजला विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब का कृषि धंधा तबाह करने के लिए ये कानून बनाए हैं। खुली मंडी में सरकार कार्पोरेट सेक्टर को लूट के लाइसेंस देने जा रही है। लेकिन इन्हें किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज से राज्य भर में रेलों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जा रहा है। जिसके चलते ब्लाक सुनाम द्वारा भी रेलवे स्टेशन सुनाम पर भी चक्का जाम होगा। 31 जत्थेबंदियां तालमेल संघर्ष के आह्वान पर युवाओं को विरासत के साथ जोड़ने व शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस से लेकर मोगा गोली कांड के जालम दिवस पांच अक्तूबर तक संग्रामी सप्ताह मनाते हुए भाजपा नेताओं के घरों, टोल प्लाजा, बड़े मॉल, रिलांयस पंप व साइलो के गोदामों का घेराव किया जाएगा।

loksabha election banner

इस मौके पर रामशरण सिंह उगराहां, पाल दौलेवाला, गोबिद चट्ठे, सुखपाल माणक, महिंदर नमोल व अजैब जखेपल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.