Move to Jagran APP

जरूरतमंद ब्राह्मण परिवारों को उनके घर जाकर पेंशन बांटी

मास्टर चंद्रशेखर अत्रे ने अपने स्वर्गीय पिता खेमचंद शास्त्री व माता भगवंती देवी की याद में जरूरतमंद ब्राह्मण परिवारों को उनके घर जाकर जनवरी महीने की पेंशन बांटी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 05:17 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 05:17 PM (IST)
जरूरतमंद ब्राह्मण परिवारों को उनके घर जाकर पेंशन बांटी
जरूरतमंद ब्राह्मण परिवारों को उनके घर जाकर पेंशन बांटी

संवाद सूत्र, सुनाम उधम सिंह वाला (संगरूर) : मास्टर चंद्रशेखर अत्रे ने अपने स्वर्गीय पिता खेमचंद शास्त्री व माता भगवंती देवी की याद में जरूरतमंद ब्राह्मण परिवारों को उनके घर जाकर जनवरी महीने की पेंशन बांटी। इस पर पंजाब प्रभारी ब्राह्मण सभा पंजाब प्रदीप मैनन ने कहा कि यह पेंशन स्कीम पिछले आठ वर्षों से चलती आ रही है। इस महीने की महीना बार पेंशन के लिए सहयोग देने पर ब्राह्मण सभा सुनाम मास्टर अत्रे के परिवार का धन्यवाद किया। यह पेंशन स्कीम केवल ब्राह्मणों परिवारों के सहयोग से ही चल रही है। किसी भी राजनीतिक दल या सरकार से कोई सहयोग नहीं लिया जाता ना ही किसी गैर ब्राह्मण से कोई सहयोग लिया जाता है। इस मौके हर भगवान शर्मा, प्रधान सुनाम बृजलाल शर्मा, नंदलाल शर्मा, राकेश शर्मा आदि ने अत्रे परिवार का सम्मान किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.