आरएसएस के कार्यालय पर हमला करने वालों को गिरफ्तारी की मांग
जेएनएन सुनाम उधम सिंह वाला संगरूर गत दिनों नौजवान सभा व पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने धरना लगाया।
जेएनएन, सुनाम उधम सिंह वाला, संगरूर : गत दिनों नौजवान सभा व पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय संगरूर पर एक जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें स्वास्तिक चिह्न की बेअदबी कर हिन्दुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघचालक अमरनाथ कांसल द्वारा व्यक्त किए गए। इस मौके आरएसएस नेताओं ने डीएसपी सुनाम को एक मेमोरंडम भी सौंपा। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस केस को दबाने की कोशिश में एक साजिश रच रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रमुख साजिश रचने वाले यूनियन के प्रधान रुपिदर सिह चोंदा को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अगर प्रशासन ने उन्हें जल्दी गिरफ्तार नहीं किया तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा अन्य हिदू संगठन पूरे राज्य में संघर्ष तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर राजकुमार गर्ग, सतीश कुमार सिगला, सुरेश बंसल, महावीर मांगरू आदि शामिल थे।