श्री बालाजी मंदिर में दीवाली मनाई गई
इच्छापूर्ति श्री बालाजी धाम में दीवाली बड़ी श्रद्धा व धूमधा मनाई गई।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : इच्छापूर्ति श्री बालाजी धाम में दीवाली बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य वरुण कांसल व गौरव जनालिया ने बताया कि दीवाली के शुभ अवसर पर श्री बालाजी परिवार के सदस्यों ने श्री राम नाम की माला व सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने श्री बालाजी महाराज से यही प्रार्थना की कि कोरोना महामारी को देश से जल्द से जल्द खत्म करके सभी देशवासियों को इस महामारी से मुक्ति दिलाएं व यह दीवाली सभी के लिए नई रोशनी व खुशियां लेकर आए। श्री बालाजी महाराज की आरती की गई श्री बालाजी महाराज को लड्डुओ व दही वाली टिक्की का भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि दीवाली के दिन श्री राम चंद्रजी अपने चौदह वर्ष के बनवास के पश्चात अयोध्या वापस लौटे थे। भगवान श्री राम के स्वागत में अयोध्या निवासियों ने घी, तेल के दीपक जलाए। तब से आज तक पूरी दुनिया के लोग यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। उन्होंने बताया कि दीवाली के दिन माता लक्ष्मी जी व श्री गणेश जी महाराज की पूजा की जाती है। इनकी पूजा के बिना यह दीपावली का त्योहार अधूरा है। इस अवसर पर राजीव जैन, मोहन लाल कांसल, विकास कांसल, रजत जैन, नारायण शर्मा, संजीव नागरा, राजेश बांसल, प्रवेश अग्रवाल, अजीत पाल, नारायण शर्मा, विजय कुमार, प्रीति जिंदल, प्रियंका कांसल, रजनी बांसल, पूजा गोयल, शिल्पा जैन, अर्श शर्मा, वंश गोयल, अभिषेक सिगला, श्वेता सिगला, हरीश गर्ग, युवी गोयल आदि ने श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया।