Move to Jagran APP

नहर से मिली प्रेमी जोड़े की हाथ बंधी लाशें, तीन दिन से थे गायब

सदर थाना धूरी चौकी रणीके की पुलिस को नजदीकी गांव रणीके साथ बहती नहर में से रविवार दोपहर प्रेमी जोड़े की लाशें बरामद हुई हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 06:44 PM (IST)
नहर से मिली प्रेमी जोड़े की हाथ बंधी लाशें, तीन दिन से थे गायब
नहर से मिली प्रेमी जोड़े की हाथ बंधी लाशें, तीन दिन से थे गायब

संवाद सूत्र, संगरूर

loksabha election banner

सदर थाना धूरी चौकी रणीके की पुलिस को नजदीकी गांव रणीके साथ बहती नहर में से रविवार दोपहर प्रेमी जोड़े की लाशें बरामद हुई हैं। दोनों के हाथ दुपट्टे से बंधे हुए थे। लड़की के हाथों में लाल रंग की चूड़ियां भी पहनी हुई थीं। दोनों मृतकों की पहचान वीरपाल कौर पत्नी बलविदर सिंह उर्फ बबलू और कुलवीर सिंह उर्फ काला निवासी बडरूखा के रूप में हुई। महिला व युवक में प्रेम संबंध थे। दोनों पिछले तीन दिन से घर से गायब थे।

पुलिस चौकी इंचार्ज जगमेल सिंह ने बताया कि गांव रणीके की कोटला ब्रांच बबनपुर नहर में रणीके पुल से करीब अढाई किलोमीटर आगे रविवार को एक व्यक्ति बकरियां चरा रहा था। सबसे पहले उसी ने लाशें देखीं। इसके बाद थाना सदर रणीके चौकी को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाशों को नहर से बाहर निकाला। महिला व युवक के हाथ आपस में दुपट्टे से बंधे हुए थे। पुलिस द्वारा लाशों को सिविल अस्पताल लाया गया।

महिला के मायके जिला बरनाला में हैं, जहां से लड़की तीन दिन से गायब थी। लड़की गांव बडरूखां में बयाही थी, जिसका एक बच्चा भी है। उन्होंने कहा कि मृतका का पति व कुलवीर सिंह गांव के नजदीक ही एक फैक्ट्री में काम करते थे। कुलवीर का वीरपाल कौर के घर आना-जाना था, जिस कारण दोनों में प्रेम संबंध बन गए थे। सात अप्रैल को भी घर वालों ने इन्हें पकड़ लिया था, जिसके बाद पंचायती तौर पर मामला निपट गया था। वीरपाल कौर के ससुराल वालों ने वीरपाल को मायके घर भेज दिया था जिसके बाद वीरपाल कौर अपने मायके बरनाला चली गई, लेकिन तीन दिन से गायब थी। इसके बाद दोनों की लाश रविवार को नहर में से बरामद हुई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए धूरी भेज दिए।

जांच अधिकारी हरचेतन सिंह ने कहा कि लड़की ने हाथों में लाल रंग की चूडि़यां पहनी हुई थीं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि दोनों ने मरने से पहले शादी रचाई होगी। महिला की बाजू पर एमके लाल रंग से लिखा हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.