कौंसिल चुनावों के लिए भाजपा ने समिति बनाई
नगर कौंसिल चुनाव के लिए भाजपा की विशेष बैठक की गई जिसमे चुनावों को लेकर बैठक की।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) :
नगर कौंसिल चुनाव के लिए भाजपा की विशेष बैठक जिला अध्यक्ष ऋषि पाल खेरा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल के दफ्तर में हुई। बैठक में सुनाम नगर कौंसिल चुनाव के प्रभारी रमेश शर्मा विशेष रूप में शामिल हुए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल ने रमेश शर्मा एवं सुभाष भगत को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया गया। रमेश शर्मा समूह सदस्यों ने शहीद ऊधम सिंह की स्मारक पर फूल अर्पित करके याद किया गया। रमेश शर्मा ने कहा भाजपा सभी वार्ड में चुनाव लड़ेगी चुनाव मुहिम को चलाने के लिए चुनाव समिति का गठन किया जाएगा व समाज का हर वर्ग इस कमेटी का सदस्य होगा। नगर कौंसिल चुनाव में महिलाओं व अनुसूचित जाति वर्ग का विशेष महत्व है, क्योंकि महिलाओं के लिए आधी सीटें हैं। पंजाब में पार्टी पूरी मजबूती से काम कर रहीं हैं, जिस कारण पार्टी कैडर पहले से अधिक मजबूत हुआ है व पार्टी को पूरी उम्मीद है कि किसानों का आंदोलन जल्द खत्म हो जाएगा। भाजपा हमेशा किसानों के हितों की रक्षा करती आ रही है, आगे भी करती रहेगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रेम गुगनानी, जिला महासचिव शंकर बांसल, शैली बांसल, जिला उपाध्यक्ष डा. जगमहिदर सैनी, जिला सचिव योगेश गर्ग, जिला खजांची भगवान दास कांसल, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनिका गोयल, एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण रैगर, बुध राम प्रेमी, राजीव मिटा, परमिदर गोयल, राकेश टोनी के अलावा अन्य कई सदस्य शामिल हुए।