आगामी विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा ने प्रभारी किए नियुक्त
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने मालेरकोटला जिले में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।
संवाद सूत्र, मालेरकोटला
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने मालेरकोटला जिले में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसके तहत भाजपा जिला मालेरकोटला के प्रभारी रजनीश धीमान ने मालेरकोटला का दौरा कर जिलाध्यक्ष जगत कथूरिया की अगुआई में विभिन्न प्रभारी नियुक्त किए।
भाजपा मालेरकोटला के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद अंकु जख्मी को मंडल-1 का प्रभारी, उपाध्यक्ष सुरेश जैन को मंडल-2 का प्रभारी, कुंवर सिगला को अमरगढ़ मंडल का प्रभारी, प्रवीण शुक्ला को अहमदगढ़ मंडल का प्रभारी, जिला सचिव राजीव कल्याण को जिला एससी मोर्चा का प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष चमन शर्मा को जिला युवा मोर्चा का प्रभारी, जिला सचिव सबीहा अख्तर को जिला ओबीसी मोर्चा का प्रभारी व उपाध्यक्ष सरोज शर्मा को जिला महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया।
जिला प्रभारी रजनीश धीमान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान पूरी तरह गंभीर है व उन्हें निर्देश प्राप्त हुए हैं कि जल्द से जल्द सभी मंडलों, सेलों व मोर्चों के प्रभारी नियुक्त किए जाएं। नियुक्त किए गए प्रभारियों से रो•ाना गतिविधियों की रिपोर्ट हासिल की जाएगी।
जिलाध्यक्ष जगत कथूरिया ने कहा कि जल्द ही भाजपा की जिला स्तर की एक बैठक आयोजित कर सबंधित अधिकारियों व प्रधानों द्वारा उनके अब तक किए गए कार्य की समीक्षा की जाएगी। पार्टी बूथ स्तर पर काम करेगी तथा जल्दी ही जिले को दोनों हलकों मालेरकोटला तथा अमरगढ़ में बूथ स्तर पर शक्तिकेंद्र के इंचार्ज नियुक्त किए जाएंगे।
जिला प्रभारी रजनीश धीमान की अगुआई में पार्टी में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए एडवोकेट मोहम्मद सोहेल चौहान को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया, जबकि सुखदेव सिंह को अमरगढ़ देहाती के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिला महासचिव विनोद जैन को अमरगढ़ विधानसभा हल्के का इंचार्ज व महासचिव अवतार सिंह वड़िग को मालेरकोटला विधानसभा का इंचार्ज नियुक्त किया गया।
आशुतोष विनायक, बिदु राम सिगला (दोनों भाजपा स्टेट कार्यकारिणी सदस्य), ट्रेड सेल के जिलाध्यक्ष अंकुर कांसल, इंडस्ट्री सेल के जिला प्रधान संजीव चौधरी, जिला आफिस सचिव चंद्रशेखर बांसल, मंडल-1 प्रधान सुभाष शर्मा, मंडल-2 प्रधान नरेश गर्ग, अमरगढ़ से मंडल प्रधान हरमन कौड़ा, विक्रांत किगर, संजीव गोयल व नरेश ढंड सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।