Move to Jagran APP

भगवंत ने बढ़ाया हमेशा गांव सतोज का मान

लंबे इंतजार के बाद आखिर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने सांसद भगवंत मान को पंजाब विधानसभा चुनाव दौरान मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:53 PM (IST)
भगवंत ने बढ़ाया हमेशा गांव सतोज का मान
भगवंत ने बढ़ाया हमेशा गांव सतोज का मान

जागरण संवाददाता, संगरूर

loksabha election banner

लंबे इंतजार के बाद आखिर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने सांसद भगवंत मान को पंजाब विधानसभा चुनाव दौरान मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। इसके लिए बकायदा आम आदमी पार्टी ने पजाब की जनता की राय ली। अधिकतर लोगों ने भगवंत मान के हक में आवाज बुलंद की, जिसके बाद पार्टी ने औपचारिक तौर पर भगवंत मान के नाम का एलान किया। भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने पर भगवंत मान के गांव सतोज में जश्न का माहौल रहा। मंगलवार को सांसद भगवंत मान के सीएम चेहरा घोषित होते ही उनका पुश्तैनी गांव सतौज किसी विवाह वाले घर की तरह सज गया। उनके चाहनेवालो व समर्थकों ने ढोल बजाकर व पटाखे चलाकर खूब भांगड़ा डाला। एक -दूसरे को लड्डू बांटकर खुशी सांझी की।

इससे पहले गांव के चौंक में बड़ी एलसीडी लगाकर लोग सुबह से सीएम चेहरे के एलान होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही आप के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने स्टेज पर आकर भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित किया। लोगों ने मान के हक में नारे लगाकर खुशी व्यक्त की।

मान के दोस्त गुरजीत नंबरदार ने बताया कि उसे भगवंत मान के सीएम चेहरा एलान होने पर बेहद खुशी है। भगवंत मान ने गांव का नाम हमेशा रोशन किया है। चाहे कैमेडी का मंच हो या फिर राजनीतिक अखाड़ा कहीं पर भी भगवंत मान ने गांव की पीठ नहीं लगने दी है। हमेशा भगंवत मान विरोधियों पर भारी पड़ता रहा है। भगवंत मान ने जिस प्रकार लोकसभा पंजाब की आवाज बनकर हर मुद्दे को उठाया है,उसी प्रकार अब विधानसभा चुनाव में रंग जमाएगा। ग्रामीण जसवीर सिंह, हरदियाल सिंह, ज्ञान सिंह, मेजर सिंह ने कहा कि सरोज गांव ही नहीं, बल्कि पूरा पंजाब भगवंत मान पर गर्व महसूस करता है। भगवंत मान ने जिस प्रकार पिछले चुनावों में अपने विरोधियों को मात दी है, उसी प्रकार अब फिर एक बार पंजाब का नाम रोशन करके नया इतिहास रचेगा। पंजाब के इतिहास में यह पहली बार होगा कि एक आम घर का युवक मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचेगा। अब तक पंजाब की सत्ता पर कांग्रेस व अकाली दल ने ही अधिकतर समय तक कब्जा किया है, लेकिन अब भगवंत मान के रूप में नए पंजाब का निर्माण होगा, जिसके लिए हर पंजाबी साथ देगा। गांव के हर बच्चों, बुजुर्गों व नौजवानों द्वारा एक-दूसरे को बर्धाइ दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.