Move to Jagran APP

अनहद आगाज 2021 दीवाली समागम में ग्रीन दिवाली मनाने पर दिया जोर

स्थानीय रोटरी क्लब द्वारा अध्यक्ष जगजीत सिंह जौड़ा की अगुआई में कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Oct 2021 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 04:25 PM (IST)
अनहद आगाज 2021 दीवाली समागम में ग्रीन दिवाली मनाने पर दिया जोर
अनहद आगाज 2021 दीवाली समागम में ग्रीन दिवाली मनाने पर दिया जोर

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : स्थानीय रोटरी क्लब द्वारा अध्यक्ष जगजीत सिंह जौड़ा की अगुआई में 'अनहद आगाज 2021' दीवाली समागम करवाया गया। इसमें विशेष तौर पर डीसीपी इनवेस्टिगेसन जालंधर कमिश्नरेट जसकिरणजीत सिंह तेजा, आलम सिंह एसपी (एच) संगरूर, जसप्रीत सिंह एसडीएम सुनाम, विन्नरजीत गोल्डी राष्ट्रीय प्रवक्ता अकाली दल (ब), दामन थिद बाजवा हलका प्रभारी कांग्रेस, हरमन बाजवा, मनदीप सिंह बराड़ जिला मैनेजर मार्कफेड, अध्यक्ष नगर कौंसिल सुनाम निशान सिंह टोनी, रोटेरियन घनश्याम कांसल (डीजीएन), सुमित बंदलिश इलेकेटिड अध्यक्ष, राकेश सिगला, प्रितपाल सिंह हांडा जिलाध्यक्ष शिअद संयुक्त, डा. विजय गर्ग, कमल अग्रवाल चेयरमैन, गगनदीप सिंह मैनेजर मार्कफेड सुनाम पहुंचे।

prime article banner

इस मौके पर रोटरी क्लब द्वारा दीवाली का समागम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जगजीत सिंह जौड़ा ने आए अतिथियों का स्वागत कर ग्रीन दीवाली मनाने का संदेश दिया। अनुप्रीत सिंह जौड़ा ने मास्टर आफ सेरेमनी तथा मंच संचालन किया। जगजीत सिंह कौड़ा ने अपने चार माह के कार्यकाल दौरान किए प्रोजेक्ट गोशाला प्रोजेक्ट, डाक्टर्स डे, चार्टड एकाउंटेंट डे, रोटरी ताजपोशी समारोह, बच्चों को इंश्योंरेंस, पर्यावरण दिवस, गो ग्रीन स्टिकर, अध्यापक दिवस, रोट्रेक्ट क्लब शायन का संगठन व अन्य कई प्रोजेक्टों बारे जानकारी दी। जगजीत सिंह जौड़ा द्वारा विन्नरजीत सिंह गोल्डी तथा एसडीएम सुनाम जसप्रीत सिंह को अपने कार्यकाल में आनरेरी सदस्य लिया। विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार पेश किए। दीवाली बंपर सतीश मित्तल और लक्की रोटेरीयन लाजपत राय गर्ग बने। पंचुअल्टी अवार्ड प्रो. विजय मोहन को दिया गया। समागम में परिवारिक मिलनी के तौर पर पहुंची सभी महिलाओं का फ‌र्स्ट लेडी आफ क्लब शांता जौड़ा ने धन्यवाद किया। महिलाओं को तंबोला शालू गोयल पत्नी रोटेरियन अनूप गोयल द्वारा खिलाई गई और कल्चरल एक्टिविटी इंचार्ज मीनाक्षी गोयल तथा रुचि गुप्ता द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। निशान सिंह टोनी, रोहित सीए तथा विनय जिदल को पीएचएफ दिया गया। सचिव दविदरपाल सिंह रिपी तथा खजानची राजन सिगला ने अपना कार्य बाखूबी निभाया।

इस मौके प्रोजेक्ट चेयरमैन मनप्रीत बांसल, सुरेश कुमार शशि, अजैब सिंह सग्गू, रमेश जिदल, लाजपत राय गर्ग, शिव जिदल,रिसेप्शन चेयरमैन बहाल सिंह कालेका, नवीन गर्ग एडवोकेट, तनुज जिदल, विनय जिदल, प्रमोद होडला, इंजीनियर राजेश गर्ग, कल्चर एक्टीविटी प्रभारी जगदीश भारद्वाज, आरएन कांसल, प्रो, विजय मोहन, हनीश सिगला, प्राइज गिफ्ट चेयरमैन प्रभात जिदल, विनोद गर्ग, हरीश गोयल, अशोक गोयल मौजूद थे। इनके अलावा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट संदीप सिंह मजीठिया, हरियाणा सरकार में पानीपत में तैनात डीएफओ मोहन वर्मा, हरमेश्वर सिंह जौड़ा, अमृत जौड़ा, जगमोहन सिंह मैनेजर कोआपरेटिव बैंक सुनाम इत्यादि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.