शहीदों की सोच को आगे बढ़ा रही आप
आम आदमी पार्टी के पंजाब संयुक्त सचिव डा. गुनिदरजीत सिंह मिकू जवंधा ने संगरूर कार्यालय में शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि भेंट की।
संवाद सहयोगी, संगरूर
आम आदमी पार्टी के पंजाब संयुक्त सचिव डा. गुनिदरजीत सिंह मिकू जवंधा ने संगरूर कार्यालय में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शहीद भगत सिंह की सोच की धारणी है। शहीदों की सोच को लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को भी दिल्ली माडल बनाने की जरूरत है। ऐसे में जरूरी है कि सभी को अरविद केजरीवाल व भगवंत मान के नेतृत्व में भगत सिंह की सोच अपनाकर एकजुट हों। उप जिला प्रधान गुरदेव सिंह, पूर्व सरपंच गुरचरन सिंहर् इलवाल, पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह बुर्ज, ब्लॉक प्रधान चरजनीत सिंह, सिकंदर सिंह, बलवीर सिंह, रविदर सिंह, हरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।