11 किसान संगठन 15 को दो घंटे आवाजाही करेंगे ठप
भारतीय किसान यूनियन की बैठक भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के जिला प्रधान सुरजीत सिंह की अगुआई में हुई।
जागरण संवाददाता, संगरूर : भारतीय किसान यूनियन की बैठक भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के जिला प्रधान सुरजीत सिंह, जिला प्रधान भारतीय किसान यूनयिन राजेवाल गुरमीत सिंह कपियाल, जिला प्रधान भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल अवतार सिंह के नेतृत्व में हुई।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के खेती अध्यादेश के खिलाफ संघर्ष को तेज करने हेतु 11 किसान संगठनों की एक अहम बैठक गुरुद्वारा नानकियाना साहिब संगरूर में की गई। किसान नेता रण सिंह चट्ठा ने कहा कि ऑर्डिनेंस को रद करवाने हेतु 25 सितंबर को चंडीगढ़ में एक बड़ी किसान रैली कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा 15 सितंबर को भवानीगढ़ में 11 किसान संगठन पटियाला-संगरूर रोड व पटियाला, सुनाम, बठिडा हाइवे पर दोपहर बारह से दो बजे तक आवाजाही ठप कर रोष व्यक्त करेंगी। यह ऑर्डिनेंस किसान विरोधी हैं। अगर यह पास होते हैं तो सरकारी मंडीकरण खत्म होने से देश का किसान भी खत्म हो जाएगा। भाकियू राजेवाल के राज्य नेता मलकीत सिंह, निरंजन सिंह ने बताया कि 11 किसान संगठनों की एक कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। बैठक में जगजीत सिंह, बलवीर सिंह, अजमेर सिंह, बूटा सिंह, हरमीत सिंह, सतनाम सिंह, मनजीत सिंह, बलदेव सिंह, बलविदर सिंह को सदस्य चुना गया हैं। मौके पर हरदेव सिंह, कश्मीर सिंह, बलजीत सिंह, अजैब सिंह, सतवंत सिंह, गोबिद सिंह, जरनैल सिंह, आदि उपस्थित थे।