नहर में नहाने गए दसवीं के विद्यार्थी की डूबने से मौत, 12 घंटे बाद मिला शव
अपने साथियों के साथ शनिवार को नदामपुर नहर में नहाने गए दसवीं कक्षा के विद्यार्थी की पानी में डूबने कारण मौत हो गई।
संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)
अपने साथियों के साथ शनिवार को नदामपुर नहर में नहाने गए दसवीं कक्षा के विद्यार्थी की पानी में डूबने कारण मौत हो गई। लोगों ने रविवार को प्रात:काल 12 घंटों बाद नौजवान की लाश को पानी में से ढूंढ कर बाहर निकाला।
जानकारी देते गांव हरदित्तपुरा की सरपंच भिदर कौर के लड़के ज्ञान सिंह ने बताया कि उनके गांव के मेजर सिंह का नाती अमृत सिंह (17) शनिवार शाम को के पास के गांव नदामपुर नहर में अपने साथियों के साथ नहाने गया था। तो नहाते समय अचानक पानी का तेज बहाव अमृत सिंह को बहा कर ले गया व वह पानी में ही डूब गया। उसके साथियों ने घटना संबंधी परिवार व गांव के लोगों को सूचित किया जिसके बाद लोगों ने अपने स्तर पर नहर में जाल व़गैरा फेंक कर अमृत सिंह की खोज शुरू कर दी। कई घंटों बाद भी उसका कुछ पता नहीं लगा। ज्ञान सिंह ने बताया कि इस दौरान 12 घंटों से अधिक समय बीत जाने के बाद में आज प्रात:काल अमृत सिंह को पानी में से मृतक हालत में हरदित्तपुरा खाल के पास से निकाला गया। ज्ञान सिंह ने बताया कि मृतक दसवीं कक्षा में पढ़ता था व पिछले काफी समय से हरदित्तपुरा में अपने नानके घर पर रहता था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।