विभिन्न जगहों से 10 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद
संवाद सहयोगी संगरूर अलग-अलग जगहों से दस हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद।
संवाद सहयोगी, संगरूर : थाना सिटी संगरूर-वन में एक व्यक्ति के खिलाफ डेढ लाख रूपये चोरी करने पर मामला दर्ज किया गया है। संजीव बांसल निवासी संगरूर ने बताया कि उसके मेडिकल हाल स्टोर में शिव कुमार नाम का लड़का काम करता था। जब उसने 2 सितंबर से 6 सितंबर तक शाम को 6 बजे से 9 बजे के बीच उसकी गैर हाजिरी में डेढ़ लाख रूपये चुरा लिए। पुलिस ने संजीव बांसल के ब्यान पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी हैं। दूसरे मामले में जिला संगरूर पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर धूरी के सहायक रघविदर सिंह द्वारा पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गुरमीत सिंह निवासी अलाल से 10 हजार नशीली गोलियां बरामद की हैं। वहीं थाना सिटी सुनाम में रानी, तेजा व लखविदर सिंह निवासी सुनाम से 20 ग्राम चिट्टा व 70 हजार नकद बरामद कर मामला दर्ज किया है।