पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने नहर में छलांग लगाकर दी जान
पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी।
संवाद सूत्र, मोरिडा: पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। बावा सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह वासी दशमेश नगर वार्ड नंबर 14 ने मोरिडा सिटी थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके 31 साल के बेटे अमनजीत सिंह उर्फ अमन की हरप्रीत कौर बेटी महिदर सिंह निवासी गांव बहलोलपुर थाना खरड़ जिला मोहाली के साथ छह साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद हरप्रीत कौर ने किसी और नौजवान के साथ अवैध संबंध बना लिए। इससे अमरजीत सिंह डिप्रेशन में रहने लग पड़ा और 15 मई को बिना बताए घर से जाकर भाखड़ा नहर में छलांग मार दी। उसका 16 मई को खनौरी भाखड़ा नहर में से शव मिला। बावा सिंह ने आरोप लगाया लड़की का मामा सज्जण सिंह निवासी गांव बरियाली भी अमरजीत सिंह को धमकियां देता रहता था। एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया बावा सिंह के दिए गए बयान के आधार पर उसकी बहु हरप्रीत सिंह और सज्जन सिंह समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।