Move to Jagran APP

हेडव‌र्क्स मंडल रूपनगर के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, रोष

रूपनगर हेडव‌र्क्स सिचाई विभाग के कर्मचारी दल पंजाब (भगड़ाणा) की बैठक जसवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें दल के जिलाध्यक्ष गुरबचण सिंह बेली विशेष रूप से शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 05:03 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 05:03 PM (IST)
हेडव‌र्क्स मंडल रूपनगर के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, रोष
हेडव‌र्क्स मंडल रूपनगर के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, रोष

संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर हेडव‌र्क्स सिचाई विभाग के कर्मचारी दल पंजाब (भगड़ाणा) की बैठक जसवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें दल के जिलाध्यक्ष गुरबचण सिंह बेली विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में मंडल के कर्मचारियों का वेतन न मिलने पर विभाग की कड़े शब्दों में आलोचना की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने सिचाई विभाग में पुनर्गठन की आड़ में हेडव‌र्क्स मंडल रूपनगर के कर्मचारियों का वेतन नहीं बनाया है , जोकि कर्मचारियों के साथ अन्याय है। इस बारे में विभाग के कार्यकारी इंजीनियर को नोटिस दिया गया है कि वेतन जारी न होने के कारण हेडव‌र्क्स मंडल रूपनगर के कर्मचारी रोष स्वरूप किसी वक्त भी हड़ताल पर जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस पर कार्यकारी इंजीनियर ने भरोसा दिलाया है कि कर्मचारियों का वेतन जल्द ही रिलीज करवा दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर वादा पूरा नहीं हुआ, तो हड़ताल शुरू की जाएगी। इस मौके जसवीर सिंह जोगा सहित गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, मनजीत सिंह, सतबीर सिंह, अजीत सिंह, हरविदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह, गुरनाम सिंह, उजागर सिंह, सतनाम सिंह, मनप्रीत सिंह, मूल चंद, मदन लाल व सुरजीत कुमार आदि भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.