पानी के कनेक्शन बिना जुर्माना व फीस के होंगे पक्के
जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग उप मंडल चमकौर साहिब की ओर से बिना मंजूरी के चल रहे पानी के कनेक्शनों को निशुल्क पक्का करने की मुहिम चलाई जा रही है।
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग उप मंडल चमकौर साहिब की ओर से बिना मंजूरी के चल रहे पानी के कनेक्शनों को नि:शुल्क पक्का करने की मुहिम चलाई जा रही है। क्षेत्र के खपतकारों को जागरूक करने के लिए एक जागरूकता वाहन को रवाना करते हुए उप मंडल कार्यकारी इंजीनियर हरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की वालंटियर डिस्कलोजर स्कीम तहत गैर मंजूरी वाले कनेक्शनों को पक्का करने के लिए कोई फीस या जुर्माना नहीं लिया जाएगा। यह स्कीम 15 जुलाई तक लागू रहेगी।
उन्होंने बताया कि जो खपतकार अपने गैर मंजूरी वाले कनक्शनों को पक्का नहीं करवाएंगे। उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। दो हजार रुपये का जुर्माना और पहले प्रयोग किए गए पानी का बिल भी वसूला जाएगा। इस मौके पर इंजीनियर प्रदूमण सिंह, जेई रणबीर सिंह, मनप्रीत सिंह, ब्लॉक कोआर्डिनेटर बलविदर कौर, बलदेव सिंह माणेमाजरा, जगदेव सिंह उपस्थित थे।