Move to Jagran APP

वृत्ति भल्ला बनी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष

भाजपा की प्रदेश इकाई की ओर से गांव भरतगढ़ की रहने वाली वृत्ति भल्ला को भाजपा महिला मोर्चा जिला रूपनगर की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 03:49 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 11:31 PM (IST)
वृत्ति भल्ला बनी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष
वृत्ति भल्ला बनी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब : भाजपा की प्रदेश इकाई की ओर से गांव भरतगढ़ की रहने वाली वृत्ति भल्ला को भाजपा महिला मोर्चा जिला रूपनगर की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वृत्ति भल्ला ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोना जयसवाल, हलका इंचार्ज आनंदपुर साहिब डॉ. परमिदर शर्मा एवं जिला अध्यक्ष जतिदर सिंह अटवाल का विशेष तौर पर आभार जताया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा इकाई के बड़े नेताओं ने एक छोटे से गांव की आम महिला को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनाकर जो विश्वास जताया है। वह इस विश्वास को कभी कमजोर नहीं होने देंगी। वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पार्टी हित के लिए काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष जतिदर सिंह अटवाल व जिले के सभी मंडल अध्यक्षों के सहयोग से जल्द ही एक 66 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा, जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बिना किसी भेदभाव से सभी वर्ग की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। यह टीम भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.