संयुक्त किसान मोर्चा 26 को निकालेगा रोष मार्च
संयुक्त किसान मोर्चा जिला रूपनगर की बैठक गुरमेल सिंह बाड़ा की अध्यक्षता में हुई।
जागरण संवाददाता, रूपनगर : संयुक्त किसान मोर्चा जिला रूपनगर की बैठक गुरमेल सिंह बाड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें फैसले लिए गए कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस दिल्ली में मनाया जा रहा है। उसमें किसान हितैषियों, नौजवान बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में शहीद भगत सिंह की विचारधारा और किसानी संघर्ष पर चर्चा की जाएगी और नाटक खेले जाएंगे। 26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा किसानी संघर्ष को मजबूत करने के लिए भारत बंद का न्योता दिया गया है। उन्होंने जिले के समूह दुकानदारों, व्यापारियों और किसान हितैषियों से अपील की कि भारत बंद का पूर्ण समर्थन दिया जाए। 26 मार्च को बाजार में मार्च की जाएगा और बंद को सफल बनाया जाएगा। किसान नेता राकेश टिकैत पर जो शरारती लोगों द्वारा हमला किया गया, उसकी सख्त शब्दों में निदा की गई। इस मौके पर मास्टर दलीप सिंह घनौला, सुखवीर सिंह सुक्खा, गुरनाम सिंह जस्सड़ा, जगमनदीप सिंह पड़ी, अमरिदर सिंह माहला, सतनाम सिंह माजरी जट्टां, कामरेड गुरदेव सिंह बागी, जरनैल सिंह, पटवारी बलविदर सिंह असमानपुर, कुलवंत सिंह सैनी, पवन कुमार चक्क कर्मा, तरलोचन सिंह हुसैनपुर, पलविदर सिंह, गुरविदर सिंह भंगू मौजूद थे।