ओवरब्रिज की शटरिग गिरी, महिला समेत छह मजदूर घायल
ओवरब्रिज के निर्माण में लगे मजदूरों पर लोहे की शटरिग का जाल गिर गया जिससे छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: नंगल- श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग के पास गांव कलितरां के निकट भनुपली-बिलासपुर रेल मार्ग पर एक निजी कंपनी की ओर से बनाए जा रहे ओवरब्रिज के निर्माण में लगे मजदूरों पर लोहे की शटरिग का जाल गिर गया, जिससे छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को राहगीरों व ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में लगे अन्य मजदूरों ने बाहर निकाला। एक मजदूर जतिन को गंभीर हालत में पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक भनुपली-बिलासपुर रेल मार्ग के एक तरफ के पड़ाव का काम खत्म हो गया है। जब बुधवार सुबह 11 बजे मजदूर दूसरे पड़ाव के काम में जुटे, तो तो लोहे का एक जाला काम उनके ऊपर गिर गया। इससे एक महिला समेत पांच मजदूर उसके नीचे दब गए। मामले की जांच कर रहे सब इंसपेक्टर बलवीर चौधरी ने कहा कि हादसे में प्रवीण, पिटू, शिव यादव, जतिन और पूजा नामक महिला मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब इलाज के लिए ले जाया गया। वहां से एक मजदूर जतिन को गंभीर हालत में पीजीआइ ़ रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मजदूर बाहरी प्रदेशों के रहने वाले हैं। उनके नाम व पते के बारे में जानकारी लेने के बाद उनके बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।