अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
सरायं पत्तण में सतलुज दरिया पर बने पुल के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:42 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी
सरायं पत्तण में सतलुज दरिया पर बने पुल के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। थाना नूरपुरबेदी के एएसआइ लेखा सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव पांच दिन पुराना लगता है और मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 40-45 वर्ष, सिर से गंजा व क्लीन शेव है। गले में हार व माला पहनी हुई है, जोकि देखने में किसी मंदिर का पुजारी लग रहा है। शव को पहचान के लिए अगले 72 घंटों तक आनंदपुर साहिब के भाई जैता जी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें